Hazaribagh News: आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय "डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब" प्रशिक्षण संपन्न
जिले के 76 लक्षित ग्रामों से 5-5 विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
मास्टर ट्रेनर्स के रूप में मनीष कुमार, जिला समन्वयक, पीएचईडी विभाग, सोनू मेहता, परियोजना अर्थशास्त्री, मनरेगा डॉ. एस.के. रंजन, जिला लेप्रोसी ऑफिसर, श्याम कुमार, वन विभाग,नीरज पंडित एवं जयप्रकाश किशन ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया।
हजारीबाग: जिले के प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान, जबरा रोड, कोर्रा में तीन दिवसीय "डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब" के तहत आयोजित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित किया गया था।
प्रशिक्षण के समापन दिवस पर जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की प्रतिनिधि नमिता कौशिक का आगमन हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को इस अभियान के उद्देश्य एवं अपेक्षित परिणामों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आदि कर्मयोगी अभियान हजारीबाग जिले में सफलतापूर्वक लागू होगा और ग्रामों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।