Koderma News : बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की नवाचार चमका, डॉ. राखी राय ने दिया प्रेरक संदेश

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल

Koderma News : बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की नवाचार चमका, डॉ. राखी राय ने दिया प्रेरक संदेश

कोडरमा के बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जहां कक्षा 4 से 12 तक के छात्रों ने अपने नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की, जबकि विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

कोडरमा : बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 4 से 12 तक के छात्रों ने अपने अभिनव मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।

प्रकाशन की शुरुआत और अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आयोजकों ने मुख्य अतिथि डॉ. दीप्ति बाला, रितेश माधव, अजय अग्रवाल, दिलीप सिंह, मनोज कुमार, आशीष खैतान, सुदीप्तो घोष, लवनित सिंह, प्रकाश कुमार और पंकज कुमार का स्वागत तुलसी पौधा देकर किया। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और निर्णायक की भूमिका निभाई।

विज्ञान आपकी दुनिया बदल सकता है” – प्राचार्या डॉ. राखी राय

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राखी राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा विज्ञान के माध्यम से आप दुनिया बदल सकते हैं। सपने देखें, प्रयोग करें, असफल हों, फिर उठें—और नई खोजें करें।” उन्होंने बच्चों में उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई दी।

अतिथियों ने छात्रों की सराहना की

अजय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में खोज और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। मनोज कुमार ने कहा कि विज्ञान सोचने का तरीका है, केवल विषय नहीं। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता को सराहा और उन्हें निरंतर प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल

विज्ञान शिक्षक विकाश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनी का संचालन

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रशासक सुनील कुमार ने किया,
जबकि संपूर्ण प्रदर्शनी विज्ञान शिक्षक विकाश कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के परिणाम – वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग
सीनियर ग्रुप विजेता

प्रथम स्थान: मनन कुमार, प्रिंस कुमार – रॉबर्ट मॉडल

द्वितीय स्थान: संध्या कुमारी, संजना कुमारी, सुमित मोदी – Excretory System Model

तृतीय स्थान: शुभंकर कुमार, अनीश कुमार, अभिषेक – Atmosphere Water Model

जूनियर ग्रुप विजेता

प्रथम स्थान: सोनल सिंह – Water Cycle Model

द्वितीय स्थान: अविनाश राज – Smart City Model

तृतीय स्थान: आयुष्मान मिश्रा, अनस कुमार, करण कुमार – Windmill Model

सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत कर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

सम्मान और समापन

विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय निदेशक ओ.पी. राय ने सभी छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की और ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में उपप्राचार्य नवल किशोर, नितिन मिश्रा, लक्ष्मी कुमारी, इंद्रमणि कुमारी, अभय कुमार और तबारक अंसारी समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे। विज्ञान शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ