कोडरमा में तीसरे चरण का अंतिम मतदान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

मतदान समय और मतदाता पर्ची वितरण प्रक्रिया पर विशेष जोर

कोडरमा में तीसरे चरण का अंतिम मतदान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

कोडरमा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर बागीटांड़ स्थित अभियंत्रण कॉलेज में तीसरे चरण का अंतिम दिन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को मतपत्र, मतपेटी सीलिंग, मतदान समय एवं सामग्री जमा करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

कोडरमा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा  श्री ऋतु राज के निर्देशन एवं आदेशा अनुसार आज बागी टांड़ स्थित अभियंत्रण कॉलेज में तृतीय चरण का अंतिम दिन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम, कोषांग के वरीय पदाधिकारी, उपविकाश विकास आयुक्त नवीन जैन एवं नोडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन मे कराया गया। प्रशिक्षण कोषांग के वरीय सहायक प्रेम नारायण मेहता पर प्रशिक्षण के सम्पूर्ण व्यवस्था का जिम्मा था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पाली में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मतदान कि सफलता कि सारी जवाबदेही मतदान पदाधिकारी के कंधों पर होती है। अतः मतदान कर्मियों को निष्पक्ष रूप चुनाव संपन्न कराने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया कि इस बार चुनाव के बाद सामग्री जमा करने के समय सभी मास्टर ट्रेनर हेल्प डेस्क पर मौजूद रहेंगे और उन्हें वहां कोई दिक्कत नही होगी। रिसीविंग के लिए पर्याप्त काउंटर बनाए जा रहे हैं, जिससे काउंटर पर अधिक भीड़ न हो और जमा करने में मतदान पदाधिकारी को लंबी लाइन में खड़ा नही रहना पड़ेगा।

प्रशिक्षण के क्रम में ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि वार्ड पार्षद के लिए मतपत्र का रंग उजला एवं अध्यक्ष पद के लिए हल्का गुलाबी होगा। दोनों मतपत्र एक हीं मतपेटी में डाले जाएंगे। एक दिन पूर्व मतदान दल के पदाधिकारियों को सामग्री हस्तगत करा कर उन्हें मतदान केन्द्र पर एवं क्लस्टर पर भेज दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान सभी को मतपेटिका सील करने कि विधि को विस्तार से बताया गया। सील पर पीठासीन पदाधिकारी एवं पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर होंगे। प्रशिक्षण में ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि मतदान का समय सात बजे पूर्वाह्न से पाँच बजे अपराह्न तक होगा। पाँच बजे के पूर्व जो भी मतदाता मतदान केंद्र में उपस्थित होते है उनको मत देने कि अनुमति दी जाएगी।

अंतिम समय अपराह्न पाँच बजे के पूर्व यदि मतदाता मतदान केंद्र पर उपस्थित होते हैं तो उनको पंक्ति में खड़ा कर, पीठासीन पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ सादे कागज में निर्मित पर्ची वितरित कि जाएगी। अंतिम क्रमांक कि पर्ची लाइन में खड़े हुए प्रथम मतदाता को दी जाएगी एवं पहली क्रमांक कि पर्ची लाइन में खड़े हुए प्रथम मतदाता को दी जाएगी, पर्ची के वितरण के पश्चात कोई भी मतदाता लाइन में खड़ा नही हो सकेगा। लाइन में खड़े हुए सभी मतदाता के द्वारा मत देने के बाद हि मतदान समाप्ति कि घोषणा कि जाएगी।

यह भी पढ़ें चास नगर निगम चुनाव: कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज

प्रशिक्षण में ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि पीठासीन कि डायरी, मतपत्र लेखा, पेपर सील लेखा, विजिट सीट, मतदान प्रारंभ होने का घोषणा पत्र, मतदान समाप्ति कि घोषणा पत्र, विधिक प्रपत्र युक्त लिफाफ एवं अविधिक प्रपत्र युक्त लिफाफ को ध्यान पूर्वक तैयार करेंगे एवं पोलिंग समाप्त होने के उपरान्त मतपेटिका को ध्यान पूर्वक बंद कर दिए हुए कपड़े के झोले में रख कर सील बंद करेंगे एवं पोलिंग एजेंट का हस्ताक्षर भी प्राप्त कर लेंगे। सभी सामग्री को सुरक्षित ला कर बज्र गृह में जमा करेंगे।

यह भी पढ़ें रांची में परीक्षा को लेकर 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

अलग अलग कमरों में ट्रेनर सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया, नरेश यादव, रामचंद्र ठाकुर, उमेश सिन्हा, विवेक रंजन, राजेश्वर पांडे, संजय सुमन, रवि कांत रवि, दिलीप बर्नवाल प्रशिक्षण देने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें गिरिडीह में ट्रक–ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Edited By: Susmita Rani

Latest News

दिल्ली ट्रैफिक पर ऋषि सुनक का तंज: AI सब कर सकता है, जाम नहीं - इंडिया AI समिट में गूंजे ठहाके दिल्ली ट्रैफिक पर ऋषि सुनक का तंज: AI सब कर सकता है, जाम नहीं - इंडिया AI समिट में गूंजे ठहाके
हजारीबाग में कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित
Elvish Yadav Snake Venom Case: सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ‘मशहूर लोग कानून से ऊपर नहीं’
साहिबगंज में पूरे अकीदत के साथ रखा गया रमज़ान का दूसरा रोज़ा
बांग्लादेश: नाहिद इस्लाम का तारिक रहमान पर भारत-अवामी लीग मिलीभगत का आरोप, भ्रष्टाचारियों को मंत्री बनाया
कोडरमा में तीसरे चरण का अंतिम मतदान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
Bokaro News : कांग्रेस पार्टी समाज को बांटने वाली राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी – जवाहर माहथा
Chaibasa News : सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Indus by Sarvam: भारत का देसी AI ऐप लॉन्च, ChatGPT-Gemini को देगा टक्कर, अभी वेटलिस्ट पर
Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल
“आप साथ दें, शहर के विकास को हम गति देंगे” – राजेन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र जायसवाल
कोडरमा में कोटपा एक्ट के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी