दिल्ली ट्रैफिक पर ऋषि सुनक का तंज: AI सब कर सकता है, जाम नहीं - इंडिया AI समिट में गूंजे ठहाके

दिल्ली ट्रैफिक पर ऋषि सुनक का तंज: AI सब कर सकता है, जाम नहीं - इंडिया AI समिट में गूंजे ठहाके
ऋषि सुनक (File.)

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक हल्के-फुल्के अंदाज में दिल्ली की ट्रैफिक समस्या पर तंज कसा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उन्होंने सत्र में देरी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि एआई कई कमाल के काम कर सकता है, लेकिन अभी तक दिल्ली का ट्रैफिक जाम ठीक करने की ताकत नहीं रखता। इस मजाकिया टिप्पणी से पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा, और यह भारत की तेज रफ्तार डिजिटल दुनिया के बीच एक यादगार पल बन गया।

भारत को एआई का ग्लोबल लीडर बताया

ऋषि सुनक ने समिट में भारत की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन इकोसिस्टम और जनता के उत्साह के कारण भारत एआई के वैश्विक सफर को लीड करने की मजबूत स्थिति में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिमी देशों में एआई को लेकर चिंता और डर हावी है, जबकि भारत में भरोसा और उत्साह का माहौल है, जो स्टैनफोर्ड की ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी रिपोर्ट में भारत के तीसरे स्थान से साबित होता है। सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली इस समिट को एक रेगुलर ग्लोबल फोरम बताया, जो विकसित और विकासशील दुनिया दोनों के लिए एआई को फायदेमंद बनाने पर फोकस करेगी।

आविष्कार से ज्यादा डिप्लॉयमेंट जरूरी

सुनक ने साफ लहजे में कहा कि एआई में लीडरशिप सिर्फ नए आविष्कारों से नहीं आती, बल्कि इसे बड़े पैमाने पर लागू करने की काबिलियत से तय होती है। उन्होंने 'टेक्नोलॉजी एंड ग्रेट पावर्स' किताब का हवाला देते हुए इतिहास के उदाहरण दिए कि कई देशों ने आविष्कार न करके भी सही इस्तेमाल से फायदा उठाया। भारत को उन्होंने ऐसे ही एक मिसाल के तौर पर पेश किया, जहां प्रतिभा और इंफ्रास्ट्रक्चर मिलकर एआई को हेल्थ, एजुकेशन और गवर्नेंस में बदलाव लाने में सक्षम बनाएंगे।

नौकरियों पर एआई का असर और सरकार की भूमिका

एआई से नौकरियों के बाजार में बदलाव को स्वीकार करते हुए सुनक ने कहा कि कुछ जॉब्स खत्म होंगी, लेकिन नई भूमिकाएं डिजाइन की जाएंगी। उन्होंने अपनी बेटियों का जिक्र कर भावुक हो गए और जोर दिया कि सरकार का काम तकनीक रोकना नहीं, बल्कि लोगों को नई दुनिया के लिए तैयार करना है। एआई को लोगों के बीच भरोसा जगाने के लिए उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और कुशल सरकारी कामकाज के उदाहरण दिए, ताकि चिंता की बजाय फायदे पर फोकस रहे।

Read More.. चुनाव आयोग के ट्वीट पर मचा बवाल, 1 लाइन पढ़ते ही भड़के अरविंद केजरीवाल— जानिए पूरा मामला

Edited By: Samridh Desk

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement