नगरपालिका चुनाव 2026: अभ्यर्थियों के खर्च का हुआ सत्यापन

झुमरी तिलैया, कोडरमा व डोमचांच क्षेत्रों के अभ्यर्थी शामिल

नगरपालिका चुनाव 2026: अभ्यर्थियों के खर्च का हुआ सत्यापन

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पंजी का प्रथम निरीक्षण संपन्न हुआ, जिसमें खर्च से जुड़े बिल-वाउचर की जांच की गई।

कोडरमा : नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत सभी अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन की तिथि से उनके द्वारा अथवा उनके प्राधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा किए गए चुनावी व्यय की प्रविष्टि निर्वाचन व्यय पंजी में करना अनिवार्य किया गया है। उक्त व्यय पंजी का मतदान पूर्व तीन बार व्यय प्रेक्षक द्वारा निरीक्षण किया जाना निर्धारित है।

इसी क्रम में झुमरीतिलैया नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र, कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र एवं डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद पद के सभी अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय-पंजी (संबंधित बिल एवं वाउचरों सहित) का प्रथम निरीक्षण संपन्न किया गया।

नगर पंचायत कोडरमा हेतु नियुक्त व्यय प्रेक्षक राजेश राज महली, नगर परिषद झुमरीतिलैया हेतु नियुक्त व्यय प्रेक्षक अजय कुमार तथा नगर पंचायत डोमचांच हेतु नियुक्त व्यय प्रेक्षक मो. गुफरान अहमद द्वारा संबंधित लेखा दल की उपस्थिति में अभ्यर्थियों के व्यय पंजी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सभी अभ्यर्थी स्वयं अथवा अपने प्राधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने निर्वाचन व्यय पंजी एवं संबंधित बिल-वाउचर प्रस्तुत किए, जिनका विधिवत परीक्षण किया गया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक