Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने दिए निर्देश

Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर मेदिनीनगर में डीसी समीरा एस एवं एसपी रीष्मा रमेशन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर निर्देश दिए जबकि डीसी ने बूथों पर पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का आकलन किया।

पलामू : नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन समेत अन्य पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने वार्ड 5 अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय,बहलोलवा के बूथ संख्या 2 और 3,वार्ड 6 स्थित राजकीयकृत नव प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 3 और 4,वार्ड 6 के पशुपालन कार्यालय, रेड़मा में बने बूथ संख्या 1 तथा शहर के पहाड़ी मोहल्ला स्थित वार्ड 26 के मतदान केंद्र संख्या 5 (मदरसा अलहेदया, कुंड मोहल्ला) का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक निर्देश दिए, वहीं डीसी ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बूथों पर पेयजल,शौचालय,प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध करा दी जाये ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।इस अवसर पर सदर बीडीओ,नगरपालिका के उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement