Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील

बाल विवाह कानूनन अपराध, कठोर दंड का प्रावधान

Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव गौतम कुमार ने बाल विवाह को कानूनन अपराध बताते हुए लोगों से इसकी सूचना देने की अपील की।

कोडरमा : बाल विवाह कानूनी अपराध है कोडरमा । जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त  तत्वावधान में कोडरमा सदर अस्पताल में अवस्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में बाल विवाह सहित महिलाओं के लिए  आवश्यक विभिन्न कानूनी प्रावधानों पर आधारित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह कानून अपराध है, तथा इसके लिए कानून में कठोर दंड के प्रावधान है । बाल विवाह में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति दोषी माना जाता है, तथा उसे कठोर दंड का  भागी होना पड़ता है ।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि कहीं पर भी बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित प्रखंड के प्रखण्ड  विकास पदाधिकारी, संबंधित थाना के थाना प्रभारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय को सूचित करें, ताकि बाल विवाह को रोका जा सके । शिविर को संबोधित करते हुए सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है, जिसका शिकार होने पर बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में इस बात को लेकर लोगों को जागरूक करें कि किसी भी बालिका का विवाह सरकार द्वारा निर्धारित उम्र के पहले नहीं किया जाए । तभी हमारा प्रदेश और देश बाल विवाह मुक्त हो सकेगा । इसके अलावा महिलाओं से संबंधित अन्य कानूनी प्रावधानों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।

यह भी पढ़ें Ranchi News : सीएमपीडीआई में गरिमामय विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन

मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला, न्यायालयकर्मी  रणजीत कुमार सिंह व संतोष कुमार, पारा लीगल वोलेंटियर नेहा सिन्हा ,कंचन कपूर , अंजू देवी, नीलू, रीना, रूबी, बबीता, पूजा, माधुरी, गुड़िया, इशिका, संगीता, पार्वती, सिंपी, अमृता, अर्चना, मधुबाला सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें सरिया में होली को लेकर सख्ती, अश्लील गानों और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Dumka News: जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित Dumka News: जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2
Dhanbad News: 18 मार्च को शपथ लेगी शहर की सरकार, डिप्टी मेयर चयन को ले रायशुमारी हुई तेज
Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 
Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार