Koderma News : सतडीहा स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ सिंपी कुमारी लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन
पति ने थाने में आवेदन देकर खोजबीन की मांग की
कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत सतडीहा स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सीएचओ सिंपी कुमारी सोमवार को ड्यूटी के लिए निकली थी लेकिन न तो स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और न ही घर लौटी। पति ने थाना में आवेदन देकर दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोडरमा : जयनगर प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र सतडीहा में सीएचओ के पद पर कार्यरत सिंपी कुमारी (पति मुन्ना कुमार) सोमवार को अपने किराए के घर से केंद्र जाने के लिए निकली और तभी से लापता है। ना तो वह केंद्र पहुंची और ना ही घर लौटी है। इस संबंध में उसके पति मुन्ना कुमार (पिता सुनील प्रसाद) जो सतडीहा मे आकाश कुमार के घर में अपनी पत्नी के साथ किराया पर रहता है, उसने थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है।

aमुन्ना ने राजेश कुमार ग्राम खेमन विगहा थाना हिलसा जिला नालंदा तथा राजू कुमार जिला नालंदा पर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए उसके खोजबीन का आग्रह किया है।
