Palamu News: स्थायीकरण को लेकर डीडीसी को मनरेगा कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की अपील
पलामू में मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी से मुलाकात कर संविदाकर्मियों के स्थायीकरण की मांग की और ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
पलामू: मनरेगा कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार दोपहर एक बजे जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) से मुलाकात की और उनसे संविदाकर्मियों की मांगों पर विचार करने के लिए गठित त्रिस्तरीय आंतरिक समिति के समक्ष मनरेगाकर्मियों के स्थायीकरण के दावे को प्रस्तुत करने की मांग की। संघ ने डीडीसी को इस सिलसिले में एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पिछले कई वर्षों से लगातार अपनी सेवा दे रहे मनरेगा कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने का आग्रह किया गया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि मनरेगाकर्मी पिछले कई वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवा दे रहे हैं और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, फिर भी उनका भविष्य अनिश्चित है क्योंकि वे स्थायी कर्मचारी नहीं हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



