पश्चिमी सिंहभूम में ग्राम सभा में गूंजा जनसमस्याओं का मुद्दा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्राम सभा में उठी जनसमस्याएं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगा जवाब

पश्चिमी सिंहभूम में ग्राम सभा में गूंजा जनसमस्याओं का मुद्दा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम सदर प्रखंड के पंडावीर पंचायत के छोटा बकाऊ गांव में बुधवार को आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की और प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा बुढ़ाय सिंह सवैया और मुण्डा जितरा सवैया ने की, पंचायत की मुखिया मोटाए बोयपाई भी बैठक में मौजूद रहीं।

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पहुंचने वाली सड़क जर्जर स्थिति में है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी नाले पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल निर्माण कार्य को लेकर भी लोगों ने असंतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि केवल सर्वेक्षण कर काम रोक दिया गया है, जबकि पुल के बिना गांव का बाहरी इलाकों से संपर्क बाधित रहता है।

मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि गांव में टावर तो लगाया गया है, पर नेटवर्क नहीं मिलने से किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, पिछले दो महीनों से सहिया का चयन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन बन चुका है, लेकिन आज तक चालू नहीं हुआ।

बैठक में मौजूद समाजसेवी रमेश बालमुचू और अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। महेंद्र जामुदा ने कहा कि वे इन सभी मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष उठाएंगे और जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र को चालू कराने, सड़क और पुल निर्माण कार्य पूरा कराने और नेटवर्क सुविधा बहाल कराने के लिए प्रशासन तक ग्रामीणों की आवाज पहुंचाई जाएगी।

बैठक में प्रधान तमसोय, गोविंद तुबिद, हरीश तामसोय, अर्जुन बोयपाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की