यूपीएससी की तैयारी तभी शुरू करें जब सिविल सर्विसेज का लक्ष्य स्पष्ट हो: इस्तियाक रहमान
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने किया उन्हें सम्मानित
बीबीए और एमबीए विभाग के पूर्व छात्र मो. इस्तियाक रहमान ने कॉलेज में आयोजित एक विशेष सत्र के दौरान विद्यार्थियों को यूपीएससी की तैयारी के गुर सिखाए। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार और कॉर्डिनेटर डॉ. तरुण चक्रवर्ती द्वारा सम्मानित इस्तियाक ने छात्रों को ऑप्शनल पेपर चुनने और ऑनलाइन स्टडी मटेरियल के सही उपयोग की सलाह दी।
रांची: बीबीए सत्र 2020-23 एवं एमबीए 23-25 के छात्र मो इस्तियाक रहमान इस सत्र के विशिष्ट वक्त के रूप में मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार और बीबीए कॉर्डिनेटर डॉ तरुण चक्रवर्ती द्वारा इस्तियाक के इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस्तियाक ने सत्र के दौरान उन विषयों पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण प्रकाश डालने को कहा, जिससे छात्र यूपीएससी जैसे परीक्षा का तैयारी तभी शुरू करे जब उनके मन में स्पष्ट हो कि उन्हें सिविल सर्विसेज में ही जाना है।
सत्र के दौरान उन्होंने बताया आज के युग में यूपीएससी से सम्बन्धित सारी जानकारियां, स्टडी मटेरियल, टेस्ट सीरीज ऑनलाइन उपलब्ध है। ऑप्शनल पेपर का चयन विद्यार्थी अपना रूची और ऐकेडमिक बैकग्राउंड को ध्यान में रखते हुए करे।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


