Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण

निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता और मुखिया भी रहे मौजूद

Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण
(अपूर्ण विकास योजनाओं का निरीक्षण)

रानीश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने सालतोला, दक्षिणजोल और रंगालिया पंचायतों में १५वीं वित्त आयोग की योजनाओं का निरीक्षण किया, जहाँ अग्रिम भुगतान के बाद भी कार्य अपूर्ण पाए गए। रंगालिया में अन्य मद से पहले ही पीसीसी निर्माण होने के कारण बीडीओ ने लाभुक समितियों को १५-१५ हजार रुपये की अग्रिम राशि दफ्तर में जमा करने का कड़ा नोटिस जारी किया है।

रानीश्वर: प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखण्ड अन्तर्गत सालतोला, दक्षिणजोल और रंगालिया में 15वीं वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति रानीश्वर मद से निर्माणाधीन अपूर्ण योजनाओं का निरीक्षण किया गया। सालतोला पंचायत में तीन योजनाएं बंगालीपलसा गाँव में बंगालीपलसा आँगनबाड़ी भवन से दलदली तक निकासी नाली निर्माण योजना, सालतोला गाँव में सालतोला बाड़ीपाड़ा मांझीथान से धुमा मुर्मू के घर तक पेवर्स ब्लॉक निर्माण योजना और जीवनपुर में परमेश्वर मरांडी के घर से पुलिया तक निकासी नाली निर्माण योजना, दक्षिणजोल पंचायत में मौसा मुर्मू के घर के सामने से चापाकल से निकासी नाली निर्माण एवं रंगालिया पंचायत में बबलु राय के घर से अजीत बाउरी के घर तक फेवर्स ब्लॉक निर्माण और संजय गोराई के घर से वरूण साहा के घर तक पी०सी०सी० पथ निर्माण योजनाएं अभी तक अपूर्ण है, जबकि उक्त सभी योजनाओं में से कुछ में प्रथम अग्रिम और कुछ में द्वितीय अग्रिम तक का भुगतान किया जा चुका है। 

रंगालिया पंचायत के उक्त दोनो योजनाओं में प्रथम अग्रिम के रूप में 15000.00 (पन्द्रह हजार) रूपया का भुगतान किया गया है परन्तु निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि उक्त दोनो योजनाओं के स्थल में जिला के द्वारा अन्य मद से पी०सी०सी० का निर्माण किया जा चुका है। इसीलिए उक्त दोनो योजनाओं के लाभुक समिति को प्रथम अग्रिम की राशि 15000.00 (पन्द्रह हजार) रूपया प्रति लाभुक समिति को कार्यालय में जमा करने का नोटिस दिया गया। इसके अतिरिक्त सालतोला और दक्षिणजोल के लाभुक समिति को भी योजना अपूर्ण रहने के कारण नोटिस निर्गत किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुखिया, कनीय अभियंता और पंचायत सचिव भी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन
Dhanbad News: मुराईडीह और बरमसिया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 45 टन अवैध कोयला जब्त
Palamu News: डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 
Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण
Dumka News: होटल युवराज पैलेस में करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026 का भव्य और सफल आयोजन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर
बीआईटी मेसरा में हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा और एआई पर संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन