Koderma News: जयनगर के पीसपियरो में वरिष्ठ नागरिको के लिए विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों के बीच ओआरएस वितरण
कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा जयनगर प्रखंड के पीसपियरो गांव में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। डालसा सचिव गौतम कुमार की अगुवाई में आयोजित इस शिविर में बुजुर्गों को मुफ्त विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं और सीनियर सिटीजन हेल्प डेस्क की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज शुक्रवार को जयनगर प्रखंड के पिपचो के निकट पीसपियरो गांव में वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।
इस शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़कर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें समय पर आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध हो।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

