Pakur News: ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पाकुड़ पुलिस ने लौटाए 28 गुमशुदा मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सबसे अधिक 10 मोबाइल पाकुड़िया थाना क्षेत्र से बरामद किए गए

Pakur News: ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पाकुड़ पुलिस ने लौटाए 28 गुमशुदा मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बरामद 28 गुमशुदा मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपते पाकुड़ पुलिस के अधिकारी।

पाकुड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 28 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इस अभियान में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल की अहम भूमिका रही, जिसके माध्यम से IMEI नंबर के जरिए मोबाइलों को ट्रैक और ब्लॉक किया गया। पाकुड़िया, महेशपुर, नगर, मुफस्सिल, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा समेत कई थाना क्षेत्रों से मोबाइल बरामद किए गए।

पाकुड़:  जिला पुलिस द्वारा "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत गुमशुदा हुए 28 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान लौट आई।  

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस अभियान में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा शुरू किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर' (CEIR Portal) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर को देश के सभी टेलीकॉम नेटवर्क पर ट्रैक और ब्लॉक किया जाता है।  

 

इस विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 28 मोबाइल बरामद किए गए। इनमें पाकुड़िया थाना से 10, महेशपुर थाना से 7, मुफस्सिल थाना से 3, नगर थाना से 2, रद्दीपुर ओपी से 2, मालपहाड़ी ओपी से 2, अमड़ापाड़ा थाना से 1 और लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से 1 गुमशुदा मोबाइल शामिल हैं।  
पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी या गुम हुए अन्य मोबाइलों की बरामदगी के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने में विभिन्न थानों के प्रभारियों सहित पुलिस की तकनीकी शाखा एवं CCTNS टीम के अधिकारियों व कर्मियों ने मुख्य भूमिका निभाई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई