Sahebganj News: तीनपहाड़ थाना में पुलिस अधिकारियों को सिखाए गए स्मार्ट पुलिसिंग के गुर

साइबर अपराध से निपटने पर विशेष जोर

Sahebganj News: तीनपहाड़ थाना में पुलिस अधिकारियों को सिखाए गए स्मार्ट पुलिसिंग के गुर
(तीनपहाड़ पुलिस स्मार्ट बैठक)

साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना परिसर में अपराध नियंत्रण और जन-समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी गौरव भगत ने जवानों को एआई, डिजिटल टूल्स और संवेदनशीलता के साथ स्मार्ट पुलिसिंग अपनाने के गुर सिखाए।

साहिबगंज: अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से तीनपहाड़ थाना परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी गौरव भगत ने थाना के सभी अधिकारियों एवं जवानों को स्मार्ट पुलिसिंग के गुर सिखाए। 

उन्होंने कहा कि अब पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक को अपनाना समय की मांग है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़, अनुसंधान और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल्स का उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। इससे जांच में तेजी और सटीकता आएगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आम जनता की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया होनी चाहिए। पुलिस का व्यवहार संवेदनशील, सहयोगात्मक और जवाबदेह होना चाहिए। बढ़ते साइबर अपराध से निपटने के लिए हर जवान को तकनीकी रूप से दक्ष होना होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सीधा जुड़कर उनकी शिकायतों का ऑनलाइन और शीघ्र समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस तकनीक से लैस और जनता के प्रति संवेदनशील होगी, तभी लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर नारद गहलोत, महेंद्र कुमार, एएसआई प्रदीप यादव, उमेश उपाध्याय, राजेश राम, ललन रजवार सहित थाना के सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान