Koderma News: एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारिया का भव्य स्वागत: सांगठनिक मजबूती पर मंथन
संगठन की गतिविधियों एवं युवाओं की भूमिका
कोडरमा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के झारखंड प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारिया एवं झारखंड प्रांत के शोध प्रमुख कृष्ण त्रिवेदी से शुक्रवार को कोडरमा में मुलाकात की गई। यह मुलाकात जिला संयोजक अतुल भाई के आवास पर हुई। इस दौरान डोमचांच नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं नावाडीह निवासी अजय पांडे ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं युवाओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई।मौके पर उपस्थित लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को राष्ट्रहित में जोड़ने पर बल दिया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
