Giridih News: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

सड़क परियोजनाओं और चौड़ीकरण के लिए सौंपा मांगपत्र

Giridih News: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
(मंजू कुमारी सड़क मांगपत्र)

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गिरिडीह-कोडरमा और बेंगाबाद-बिहार सीमा समेत प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण हेतु विशेष पैकेज की मांग की।

गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर विधायक मंजू कुमारी ने जमुआ विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, नई सड़क परियोजनाओं, जर्जर सड़कों के उन्नयन तथा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति एवं क्रियान्वयन हेतु मांगपत्र सौंपा। 

उन्होंने विशेष रूप से गिरिडीह से कोडरमा, बेंगाबाद से बिहार सीमा तक, सरोंन से जमुआ तक तथा गिरिडीह से हज़ारीबाग तक की उन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जो झारखंड सरकार के अधीन हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है और बेहतर सड़क व्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार तथा रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी। 

जमुआ विधायक ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जमुआ विधानसभा के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी कई महत्वपूर्ण सड़कें निर्माण और चौड़ीकरण की प्रतीक्षा में हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से लाखों लोगों को सुरक्षित, सुगम और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रस्तावों पर सकारात्मक एवं आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि जमुआ विधानसभा के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। क्षेत्र के हित से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना मेरी प्राथमिकता है। जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार