सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस पर निशाना

सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर
मंत्री इरफान अंसारी एवं मंत्री राधाकृष्ण किशोर

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और उसके बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर राजनीतिक विश्लेषक सुनील सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने इसे कांग्रेस के आत्मसम्मान और राजनीतिक कमजोरी से जोड़ते हुए कई सवाल उठाए हैं।

सुनील सिंह

रांची : चर्चित कहावत है, "चोरी और सीनाजोरी"। चोर मचाए शोर, शोर सुनकर झारखंड के कांग्रेसी डर गए और राजद व माले के सामने सरेंडर कर दिया। कांग्रेसियों ने आत्मसम्मान को इसलिए गिरवी रख दिया, ताकि सत्ता बची रहे, मलाई चाभते रहें, माल-पानी मिलता रहे, झारखंड से दिल्ली तक नेताओं की खातिरदारी होती रहे और थैली का खेल जारी रहे।

यदि ऐसा नहीं होता, तो 4+2 विधायकों वाली पार्टी राजद और माले के सामने 16 विधायकों वाली पार्टी और इंडिया गठबंधन का दूसरा सबसे बड़ा सहयोगी इस तरह घुटने नहीं टेकता।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले में यदि कांग्रेस की गलती रहती, तो बात समझ में आती। लेकिन यहां तो राजद और माले के विधायकों ने डंके की चोट पर क्रॉस वोटिंग की। कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। इसके बाद "चोरी और सीनाजोरी" की तर्ज पर कांग्रेस को आंखें भी दिखाईं। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। क्रॉस वोटिंग के आरोप को खारिज किया। न जाने क्या-क्या कहा। बावजूद इसके कांग्रेस ने सत्ता के लोभ में सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ें: नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा को मिला बूस्टर डोज, रणनीति रही सफल, आदित्य साहू भी हुए मजबूत

कांग्रेस के एक मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि गठबंधन बचाने के लिए वह "विष पीने" को तैयार हैं। वहीं दूसरे मंत्री इरफान अंसारी, जो कल तक राजद और माले को विश्वासघाती, पीठ में खंजर भोंकने वाला और पैसा लेकर वोट बेचने का आरोप लगा रहे थे, अब कह रहे हैं कि "छोटे भाई को माफ कर दिया। इनके सात खून भी माफ हैं।"

यह भी पढ़ें: NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार

यह माफी सत्ता का प्रेम है। माफी जिसे मांगनी चाहिए थी, वह नहीं मांग रहा और दूसरे बिना माफी मांगे उसे क्षमा कर रहे हैं। यही कांग्रेस का चरित्र है। अब कांग्रेस कितना नीचे गिरेगी?

इतना अपमानित होने के बाद भी कांग्रेस का सरकार में बने रहना कहां तक उचित है? कांग्रेस क्यों लगातार गर्त में जा रही है, यह झारखंड प्रकरण से साफ हो गया है। ऐसी घटनाओं से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है और उनका हौसला टूटता है।

कांग्रेसियों को पता है कि यदि वे सरकार से हट जाएंगे, तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। झारखंड में पार्टी का अपना कोई जनाधार नहीं है। वह झामुमो के कंधे पर सवार होकर राजनीति कर रही है। राजद और माले जैसी छोटी पार्टियों के सामने कांग्रेसी नतमस्तक हो गए। क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर पार्टी अब बैकफुट पर आ गई है।

प्रणव झा कांग्रेस आलाकमान के उम्मीदवार थे, लेकिन झारखंड में उनकी भी दुर्गति हो गई। यह सीधे-सीधे आलाकमान की हार है। क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर झामुमो चुप है और पूरे घटनाक्रम का आनंद ले रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे और सौहार्द पर जोर
Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की कमान, अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों पर चलेगा सघन विधिक अभियान
Giridih News: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े विधिक निर्देश
NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार
26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: निदेशक साजन खान का बड़ा दावा, आई.टी.आई कोर्स के बाद मिलेगी शत-प्रतिशत जॉब गारंटी
koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़
Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा
koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल