Palamu News: हरिहरगंज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, विद्युत कार्यालय का घेराव, 24 घंटे बिजली की मांग

24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित चार सूत्री मांग विभाग को सौंपी गई

Palamu News: हरिहरगंज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, विद्युत कार्यालय का घेराव, 24 घंटे बिजली की मांग
हरिहरगंज में बिजली संकट के विरोध में विद्युत कार्यालय का घेराव करते किसान और ग्रामीण उपभोक्ता

पलामू के हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड में लगातार बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में किसानों और उपभोक्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में विद्युत कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति, मायापुर एवं रुदवा पावर ग्रिड से जोड़ने, भेदभाव समाप्त करने तथा नए विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना सहित चार सूत्री मांगपत्र सौंपा।

पलामू: हरिहरगंज एवं पिपरा प्रखंड में लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से नाराज किसानों और उपभोक्ताओं का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में सैकड़ों लोग ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के साथ अररुआ खुर्द मध्य विद्यालय मैदान से जुलूस निकालते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते प्रखंड परिसर स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचे। "बिजली हमारी, अधिकार हमारा" और "अब नहीं चलेगा अंधियारा" जैसे नारों के बीच प्रदर्शनकारियों ने विद्युत कार्यालय का घेराव कर धरना दिया, जो बाद में सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रमुख अखिलेश मेहता ने किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत अनुमंडल पदाधिकारी गुणवंत कुमार को चार सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें हरिहरगंज एवं पिपरा क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, क्षेत्र को मायापुर एवं रुदवा पावर ग्रिड से जोड़ने, दोनों प्रखंडों के साथ कथित भेदभाव समाप्त करने तथा हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के लिए अतिरिक्त विद्युत सब-स्टेशन एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए सेमरवार-1 और सरसोत-2 में नए विद्युत सब-स्टेशन स्थापित करने की मांग की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरिहरगंज और पिपरा के लोग लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं। अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, छोटे व्यवसायियों का कारोबार बाधित है और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं राजीव रंजन ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

Jharkhand Govt Ad
प्रदर्शन के दौरान विद्युत अनुमंडल पदाधिकारी गुणवंत कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मानसूनी खेती को देखते हुए अगले 15 दिनों तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मायापुर और रुदवा पावर सब-स्टेशन का निर्माण कार्य अगले पांच से छह माह में पूरा होने की संभावना है। इसके बाद हरिहरगंज विद्युत सब-स्टेशन को इन दोनों ग्रिडों से जोड़ दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी भरोसा दिलाया।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में बिजली व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेंगे।

प्रदर्शन में विनोद उर्फ जानू चौधरी, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, अजय सिंह, विश्वदीप कुमार, राजेश दास सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

यह भी पढ़ें: पलामू में कोयल नदी किनारे ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली, शहर में दहशत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना