Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल क्षेत्रों से 22.86 टन अवैध कोयला बरामद

135 वाहनों की सघन जांच और सत्यापन

Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल क्षेत्रों से 22.86 टन अवैध कोयला बरामद
(सीआईएसएफ)

सीआईएसएफ यूनिट बीसीसीएल धनबाद ने "जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर 22.86 टन अवैध कोयला बरामद किया। इस दौरान 135 वाहनों की जांच की गई, अवैध मुहानों की भराई की गई और कई क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु एरिया डोमिनेंस चलाया गया।

बाघमारा: भारत सरकार की “जीरो कोल लीकेंड टॉलरेंस पॉलिसी” के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध कोयला भंडारण एवं अवैध परिवहन की रोकथाम के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निगरानी, छापेमारी, एरिया डोमिनेंस, ड्रोन सर्विलांस एवं विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किए गए। प्राप्त आंसूचनाओं के आधार पर आवश्यकतानुसार तलाशी, बरामदगी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

1. अवैध खनन एवं कोयला चोरी के विरुद्ध कार्रवाई

एरिया-03 (गोविंदपुर): कोयडीह नं. 05 बस्सी, ओरिएंटल माइंस, आगाडीह बस्सी एवं सेलेक्टर बस्सी क्षेत्र के समीप रेड/सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें 1.32 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। उक्त मामले में MMDR अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
​एरिया-04 (कतरास): भूमि माइंस के ऊपरी छोर, वेष्ट मोडीह एवं खास सिजुआ बस्सी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 18.540 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। उक्त मामले में MMDR अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, BCCL सब-स्टेशन के सामने, झिंझिन पहाड़ी, केशलपुर क्षेत्र में 01 अवैध मुहाने की भराई की गई।
​एरिया-07 (पुटकी): खैरा माइंस के समीप रेड/सघन तलाशी अभियान के दौरान 03 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।
​समग्र कार्रवाई: कुल 24 स्थानों पर रेड/सघन तलाशी अभियान संचालित किए गए, जिसमें कुल 22.86 टन अवैध कोयला बरामद किया गया तथा 02 मामलों में MMDR अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। एरिया-04 में 01 अवैध मुहाने की भराई की गई।

2. क्षेत्रवार प्रमुख गतिविधियां एवं सुरक्षा स्थिति

Jharkhand Govt Ad
एरिया-01 (बरोरा): दामोदा माइंस में सिजुआ पंचायत के ग्रामीणों द्वारा CNT क्लियरेंस, भूमि अधिग्रहण/मुआवजा एवं PAP प्रमाण-पत्र की मांग को लेकर खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित किया गया। स्थिति शांतिपूर्ण है और QRT को सतर्क रखा गया है। वहीं, शताब्दी माइंस के 07 पैच एवं डिपार्टमेंटल माइंस का कार्य ग्रामीणों से वार्ता के उपरांत सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
​एरिया-03 (गोविंदपुर): छाताबाद क्षेत्र में भू-धसान की घटना के पश्चात मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा Hired Patch Deco, महेशपुर एवं सलनपुर माइंस का कार्य बाधित किया गया है। वर्तमान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है तथा माइंस का कार्य बंद है।
​एरिया-04 (कतरास): AKWMC के अंतर्गत वेष्ट मोडीह क्षेत्र में अवैध मुहाने पाए गए। मौके पर अवैध कोयला संग्रह नहीं मिला। मुहानों की भराई हेतु कार्रवाई जारी है।
​एरिया-05A (निशचितपुर): TMC वर्कशॉप, कोल डंप, वजन घर एवं ओल्ड पहाड़ी पैच माइंस क्षेत्र में मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं एरिया डोमिनेंस किया गया, जिसमें 14 बल सदस्यों ने भाग लिया। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
​एरिया-07 (पुटकी): खैरा माइंस क्षेत्र में एक एस्केप रूट चिन्हित किया गया। उक्त मार्ग को बंद करने हेतु कार्रवाई जारी है।
​एरिया-09 (बस्ताकोला): BNR/बोराराग साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग कुछ समय के लिए बाधित रही। बंगाली कोठी के ग्रामीणों ने लोहे के पुल की मरम्मत की मांग को लेकर मार्ग अवरुद्ध किया। प्रबंधन के आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टिंग पुनः सुचारू हो गई। इसके अतिरिक्त, 03/04 इंक्लाइन में चोरी के प्रयास की सूचना पर QRT तत्काल मौके पर पहुंची। QRT के मौके पर पहुंचने पर संदिग् दृष्ट असामाजिक तत्व वहां से फरार होने पर मजबूर हो गए। आसपास तलाशी के दौरान चोरी की कोई घटना नहीं पाई गई।
​एरिया-10 (लोदना): जोरिया बस्ती क्षेत्र से चोरी किए गए 11 पाइपों में से 07 पाइप बरामद कर BCCL प्रबंधन को सुपुर्द किए गए।
​एरिया-10A (NTST): मोहरी बांध गोल पोस्ट से पांडेबेरा बस्ती तक एरिया डोमिनेंस किया गया। संवेदनशील स्थलों एवं एस्केप रूट की निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था सामान्य पाई गई। जमटाडा काली मंदिर के समीप सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा NTST ट्रांसपोर्टिंग मार्ग बाधित किया गया। वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य है।

3. विशेष वाहन जांच एवं एम-परिवहन सत्यापन

अवैध कोयला परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रमुख चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया।
​कुल वाहनों की जांच: 135
​एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापित वाहन: 89

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: सीआईएसएफ जवानों ने बाघमारा में बाइक से निकाली भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की राजस्व संग्रहण व विकास कार्यों की गहन समीक्षा Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की राजस्व संग्रहण व विकास कार्यों की गहन समीक्षा
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी पीओ टी.एस. चौहान और काजल सरकार बने महाप्रबंधक, छाए खुशी के बादल
Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल क्षेत्रों से 22.86 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा चम्पानगर नावाडीह, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Dumka News: चौरसिया समाज ने धूमधाम से मनाया प्रथम चौरसिया दिवस और नाग पंचमी महोत्सव
Dumka News: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 90 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त
Dumka News: सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ में कंट्रोल रूम से की व्यवस्थाओं की निगरानी
Deoghar News: जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 11 करोड़ की सात सड़कों का किया शिलान्यास
जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कैबिनेट बैठक महज आईवॉश: प्रतुल शाहदेव
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने राजस्व वसूली और लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की
Pakur News: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश