Dumka News: सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
बेलपत्र, दूध और फल अर्पित कर मांगी सुख-समृद्धि
दुमका के हिजला रोड स्थित श्री श्री 108 बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया, वहीं मंदिर समिति द्वारा पेयजल एवं प्रसाद वितरण की बेहतर व्यवस्था की गई।
दुमका: सावन मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर हिजला रोड स्थित श्री श्री 108 बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा दीनानाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प, फल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए।तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला, पुरुष, बच्चे और युवा श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और शिव स्तुति से मंदिर का माहौल शिवमय हो गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








