Jharkhand Weather Update: झारखंड में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया
झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 7 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम के सक्रिय रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 7 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर वर्षा पतरातू में दर्ज की गई। वहीं, इस अवधि में राज्य का सर्वाधिक तापमान सरायकेला में 35.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान रांची के कांके में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के प्रमुख शहरों में सोमवार को दर्ज तापमान की बात करें, तो रांची में अधिकतम 30.6 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में अधिकतम 33.9 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.4 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में अधिकतम 33.1 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि चाईबासा में अधिकतम 35.0 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने तथा जारी मौसम संबंधी परामर्श का पालन करने की अपील की है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







