JPSC विवाद: सीजेपी संस्थापक दीपके ने देवेंद्रनाथ महतो का जाना हालचाल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

JPSC विवाद:  सीजेपी संस्थापक दीपके ने देवेंद्रनाथ महतो का जाना हालचाल
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्रनाथ महतो का वीडियो कॉल पर हालचाल लेते CJP संस्थापक अभिजीत दीपके।

रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूख हड़ताल के 10वें दिन और आंदोलन के 18वें दिन CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने देररात वीडियो कॉल के जरिए महतो का हालचाल जाना और आंदोलन के प्रति समर्थन जताया।

रांची:  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजीत दीपके ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्र नेता और सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्रनाथ महतो से मंगलवार देररात वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बातचीत के दौरान दीपके ने महतो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी देररात सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से देवेंद्रनाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके बेहतर इलाज एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने चिकित्सकों से महतो के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने को भी कहा।

डुमरी विधायक जयराम महतो भी देररात अस्पताल पहुंचे और देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

आंदोलनकारी देवेंद्रनाथ महतो की भूख हड़ताल का आज 10वां दिन और आंदोलन का 18वां दिन है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महतो के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और आंदोलनकारी छात्रों में भी चिंता बनी हुई है। आंदोलन से जुड़े छात्रों का कहना है कि महतो की स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद उनकी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से बातचीत के माध्यम से मांगों का समाधान निकालने की अपेक्षा जताई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम