Koderma News: डीपीएस धुर्वा की छात्रा अवनी बनी देश की शान, पासवा ने परिजनों को किया सम्मानित
दृढ़ संकल्प और री-चेकिंग आवेदन से मिली ऐतिहासिक सफलता
सीबीएसई 12वीं परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन में 500 में से 500 अंक लाकर इतिहास रचने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल धुर्वा (राँची) की छात्रा अवनी केजरीवाल को 'पासवा' ने सम्मानित किया। संगठन ने अवनी को ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया तथा उनके माता-पिता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
कोडरमा: पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) राष्ट्रीय रजिस्टर्ड संस्था है जिसके प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद के निर्देशानुसार अध्यक्ष तौफीक हुसैन के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य राँची रातू की रहने वाली की मेधावी छात्रा अवनी केजरीवाल को पासवा द्वारा ₹11,000 राशि व प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनकी माता पूनम केजरीवाल और पिता मिथिलेश केजरीवाल को एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक कुमार एवं भुनेश्वर कुमार द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अवनी ने सीबीएसई 12वीं (कॉमर्स स्ट्रीम) की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के बाद 500 में से 500 (100%) अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचा इन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल धुर्वा राँची वाणिज्य संकाय से किया! पूर्व में अवनी को 95.2% 500 में 476 अंक प्राप्त हुए थे। और असंतुष्ट होने पश्चात रिचेकिंग आवेदन के अंतर्गत परिणाम स्वरुप या सफलता हासिल किया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

