CCL में 'खनन संविदाएं' विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम: पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने पर जोर

विभिन्न क्षेत्रों के 44 अधिकारियों ने लिया सक्रिय भाग

CCL में 'खनन संविदाएं' विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम: पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने पर जोर
(सीसीएल का सतर्कता कार्यक्रम)

रांची स्थित एमटीसी में सीसीएल के मानव संसाधन विकास एवं सतर्कता विभाग द्वारा “खनन संविदाएं” विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक (तकनीकी) अनुप हंजूरा एवं सीवीओ पंकज कुमार की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में 44 अधिकारियों को पारदर्शी संविदा प्रबंधन और विधिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग दी गई।

रांची: सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सोमवार को एमटीसी में “खनन संविदाएं (Mining Contracts)” विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) अनुप हंजूरा ,मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक तथा महाप्रबंधक (सीएमसी) राजीव हुई उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने खनन संविदाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों में जागरूकता बढ़ाने, संविदा प्रबंधन से जुड़े एरिया की पहचान करने, हिंड्रेंस रजिस्टर का समुचित संधारण सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को नियमों एवं प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी से सुसज्जित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों का नियमित क्षमता संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों से 44 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को खनन संविदाओं से संबंधित प्रक्रियाओं, चुनौतियों एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से अवगत कराना तथा संविदा प्रबंधन में दक्षता एवं जवाबदेही को और सुदृढ़ करना था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
भारत सरकार ने झारखंड को रिम्स-02 निर्माण के लिए 33 अरब रुपये का तोहफा दिया: जे.पी. पांडेय
मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा
JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी रिजल्ट रद्द कर CBI जांच की मांग, प्रतुल शाहदेव का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बोले- विकसित भारत की राह को आलोकित कर रहे उनके आदर्श
प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली
खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार
नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव
जमुआ में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को 15100 हेल्पलाइन और नशा उन्मूलन कानून की जानकारी
रोजमार्टा कंपनी पर सरकार मेहरबान क्यों? बाबूलाल मरांडी ने परिवहन विभाग में करोड़ों के भुगतान पर उठाए सवाल