Pakur News: मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूक हुईं महिलाएं और किशोरियां, स्वच्छता का दिया संदेश

किशोरियों को मासिक धर्म प्रबंधन और साफ-सफाई की दी गई जानकारी

Pakur News: मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूक हुईं महिलाएं और किशोरियां, स्वच्छता का दिया संदेश
देवीनगर में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महेशपुर के देवीनगर गांव में एसबीआई फाउंडेशन एवं प्रवाह संस्था द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी गई।

पाकुड़: एसबीआई ग्राम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एसबीआई फाउंडेशन एवं प्रवाह संस्था द्वारा महेशपुर के देवीनगर गांव में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, समुदाय में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से देवीनगर गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं लड़कियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बताया गया कि मॉडल स्कूल देवीनगर के गर्ल्स कॉमन रूम एवं गर्ल्स कॉमन बाथरूम का छात्राएं नियमित रूप से उपयोग कर रही हैं, जिससे उन्हें सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिल रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म प्रबंधन को लेकर सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली। ग्राम सेवा कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि एसबीआई फाउंडेशन एवं प्रवाह संस्था द्वारा आगे भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सेवा की पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: मायके जा रही महिला की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची