Dhanbad News : एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में 1248 वाहनों की जांच
प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर हुई सघन जांच
धनबाद में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर 1248 वाहनों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।
धनबादः वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार को शान से लेकर रात तक जिले भर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया।

इसके साथ ही चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और उनकी पहचान का सत्यापन किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
