Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र द्वारा भीमकनाली पंचायत भवन में व्यापक वृक्षारोपण

स्कूली बच्चों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र द्वारा भीमकनाली पंचायत भवन में व्यापक वृक्षारोपण
(पर्यावरण सप्ताह पर वृक्षारोपण)

बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र के पर्यावरण विभाग द्वारा भीमकनाली पंचायत सचिवालय में पर्यावरण सप्ताह के तीसरे दिन वृक्षारोपण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित कर फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।

बाघमारा: पर्यावरण सप्ताह (01-05 जून) के तीसरे दिन आज  पर्यावरण विभाग, ब्लॉक-2 क्षेत्र द्वारा भीमकनाली स्थित पंचायत सचिवालय भवन परिसर में वृक्षारोपण एवं स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरण  विषय आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक(पर्यावरण), ब्लॉक-2 क्षेत्र उत्तम कुमार झा, पर्यावरण अधिकारी, ब्लॉक-2 क्षेत्र पुरूषोत्तम कुमार, भीमकनाली पंचायत के मुखिया संतोष सिंह चौधरी, वार्ड सदस्या मंजू सिन्हा, वार्ड सदस्य  कामदेव पांडेय, शिक्षाविद् निरंजन कुमार (सी आर पी), आंगनबाड़ी सेविकाएँ, अन्य ग्रामीण एवं विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे उपस्थित थे l

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के शपथ ग्रहण के साथ की गई l तदुपरांत कई फलदार पौधे जैसे आम, अमरूद, जामुन, काजू इत्यादि पंचायत भवन परिसर में लगाए गए एवं लोगों के बीच वितरित भी किए गए l इसके पश्चात बच्चों के बीच पर्यावरण  विषय आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करायी गयी जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने चित्रकला से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दियाl

मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक(पर्यावरण), ब्लॉक-2 क्षेत्र उत्तम कुमार झा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता  को समझाया एवं लोगों से पर्यावरण अनुकूल आचरण अपनाने की अपील की l भीमकनाली पंचायत के मुखिया संतोष सिंह चौधरी ने ब्लॉक-2 क्षेत्र,बीसीसीएल की इस पहल की सराहना की एवं भविष्य में ऐसे अन्य आयोजनों पर जोर दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां