Crime News: पाकुड़ में ‘ऑपरेशन जीवन’ का बड़ा एक्शन, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार; 2.865 किलो गांजा जब्त

एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशन में गठित SIT ने पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में की कार्रवाई।

Crime News: पाकुड़ में ‘ऑपरेशन जीवन’ का बड़ा एक्शन, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार; 2.865 किलो गांजा जब्त
‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत पाकुड़िया और महेशपुर में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा और अन्य सामान जब्त किया।

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशन में गठित विशेष छापेमारी दल ने पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।

पाकुड़:  अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा०पु०से०) के निर्देशन में गठित विशेष छापेमारी दल (SIT) ने पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2.865 किलोग्राम गांजा, 70 पीस मिट्टी की चिलम, दो मोटरसाइकिलें, इलेक्ट्रोनिक/पीतल का तराजू, मोबाइल फोन और पैकिंग सामग्री बरामद की है।  

मिली जानकारी के अनुसार, महेशपुर अनुमंडल क्षेत्र के मोंगलाबांध (पाकुड़िया थाना) और बड़कियारी (महेशपुर थाना) में अवैध गांजे का कारोबार चलने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ तुरंत छापेमारी की। पाकुड़िया थाना अंतर्गत मोंगलाबांध स्थित पारू अंसारी उर्फ हुसैन अंसारी के घर दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास और मोटरसाइकिल की डिक्की से कुल 2.165 किलोग्राम गांजा, 70 चिलम, दो बाइक, तराजू-बटखरा और विवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया। इस संबंध में पाकुड़िया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 60/2026 दर्ज किया गया है।

Jharkhand Govt Ad
 इसी क्रम में दूसरी छापेमारी महेशपुर थाना अंतर्गत बड़कियारी (हटियापाड़ा) निवासी पिंटू शेख के घर की गई। वहां प्लास्टिक की दो थैलियों में रखा 700 ग्राम गांजा और एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल जब्त करते हुए आरोपी पिंटू शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके खिलाफ महेशपुर थाना में कांड संख्या 134/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रतर कार्रवाई कर रही है।  

उल्लेखनीय है कि जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पाकुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत 19 अप्रैल से 2 अगस्त 2026 के बीच अब तक 9 मामलों में 83.30 ग्राम ब्राउन शुगर और 2.246 किलोग्राम गांजे की बरामदगी के साथ 11 तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। इस सफल अभियान में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर राहुल मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की देखरेख में बाबा मंदिर के दानपात्रों की हुई गिनती
Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि
Koderma News: सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन, 10 व्यक्तियों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
JPSC विवाद: छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्राण्ड की ओर से पेयजल उपलब्ध, 1200 बोतलों के साथ एनर्जी ड्रिंक, जीरा और मोजिटो भी बांटे
Sports News:बड़कागांव में फुटबॉल का महा मुकाबला, जग्गू इलेवन उरेज ने 4-0 से जीता खिताब
Ranchi News: डीएसपीएमयू में 'कोड जैम 2026' प्रतियोगिता संपन्न, अनस आलम बने विजेता
Pakur News: महेशपुर में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक राज्यों के अधिकारों को छीनने की साजिश: दीपिका पांडेय सिंह
सीसीएल और एसबीआई की पहल, दिवंगत महेश साव के परिवार को मिली ₹1 करोड़ सहायता
Sahebganj News: 'माय भारत' संस्था द्वारा साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित