Pakur News: महेशपुर में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा कैराछत्तर मंडल अध्यक्ष रूबीलाल हांसदा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा कैराछत्तर मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष रूबीलाल हांसदा के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ भाजपा कार्यालय, महेशपुर से हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
पाकुड़: महेशपुर प्रखण्ड के अंतर्गत कैराछत्तर मंडल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आज भाजपा कैराछत्तर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष रूबीलाल हांसदा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा कार्यालय, महेशपुर से किया गया।
यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।कार्यकर्ताओं ने देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की।इस अवसर पर भाजपा कैराछत्तर मंडल के पदाधिकारी, बीएलए1 सुरेंद्र भगत, मंडल प्रभारि सुलेमान मुर्मू, महामंत्री माणिक चंद्र राय, उपाध्यक्ष धनेश्वर हेंब्रम, विजय भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम पाल, कार्यलय मंत्री राजेश पाल, रतन साह, राजीव भंडारी आदि कई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा महेशपुर राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।
Related Posts


Latest News







