Pakur News: करम महापर्व को लेकर जिला स्तरीय बैठक, जोवा-जोगाय कार्यक्रम की तैयारियों पर बनी रूपरेखा
करम पर्व को प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक बताया गया
पाकुड़ जिले के महेशपुर स्थित भौरी कोचा प्रांगण में जिला स्तरीय करम महापर्व जोवा-जोगाय कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बीरबल राय ने की। बैठक में भुईयां, घटवाल, घटवार और पहाड़िया समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
पाकुड़: जिले के अंतर्गत महेशपुर के भौरी कोचा प्रांगण में जिला स्तरीय मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के भुईयां, घटवाल, घटवार और पहाड़िया समाज का करम महापर्व को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बीरबल राय की अध्यक्षता में बैठक की गई।
झारखंड में प्रकृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक करम महापर्व (करमा पूजा) बेहद धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के विभिन्न अखड़ों को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है, जहां मांदर, नगाड़े और ढोल की गूंज के साथ पारंपरिक करमा नृत्य किया जाता है।
यह पर्व आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के बीच गहरे जुड़ाव का संदेश देता है, जिसमें करम देवता और करम की डाली की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
भाई-बहन का रिश्ता: बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए निर्जल उपवास रखती हैं और कथा सुनती हैं।
उत्सवी माहौल: जावा जगाने की परंपरा के साथ शुरू होने वाले इस सात दिवसीय उत्सव में पूरा झारखंड भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में अध्यक्ष केशव राय, उपाध्यक्ष मितन राय, कोषाध्यक्ष गजेश राय, सचिव जितेंद्र राय, उप सचिव श्रीकांत राय, सदस्य लक्ष्मण राय, दुर्गा राय, गणेश राय, नंदकिशोर मांझा, उज्जवल राय, बीकेश्वर राय, ओमप्रकाश राय, हिरामन राय, सुबोध राय, दुर्योधन राय, शिबु देहरी, लालु पड़िया, राजकुमार सिंह, गिरधारी सिंह, साधु राय, विश्वजीत राय, भूषण राय आदि मौजूद थे।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








