राज्यसभा चुनाव: भाजपा से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी, झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं

दूसरी सीट को लेकर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबले की चर्चा

राज्यसभा चुनाव: भाजपा से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी, झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं
राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज

झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से उम्मीदवार उतारने की तैयारी के बीच दूसरी सीट को लेकर सियासी समीकरण लगातार बदल रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज है। भाजपा की ओर से उम्मीदवार दिए जाने की घोषणा के बाद से इंडिया गठबंधन में खलबली है। दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में झामुमो की एक सीट तो पक्की है, लेकिन असली लड़ाई दूसरी सीट के लिए है। भाजपा की दावेदारी भी दूसरी सीट पर ही है। भाजपा, झामुमो और कांग्रेस से टिकट के कई दावेदार हैं। झारखंड से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके परिमल नथवानी की वजह से दिलचस्पी बढ़ गई है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नथवानी को कौन-सा दल समर्थन दे रहा है। नथवानी भाजपा और इंडिया गठबंधन के नेताओं से संपर्क में हैं। नथवानी यदि चुनाव मैदान में आते हैं, तो बहुत संभव है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ें और विभिन्न दलों से समर्थन मांगें।

भाजपा में दावेदारों की बात करें, तो सबसे प्रबल और मजबूत दावेदार वर्तमान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश हैं। दीपक प्रकाश का केंद्रीय नेताओं से बेहतर और सीधा संपर्क है। गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई बड़े नेताओं से वह सीधे जुड़े हुए हैं। बिहार में चुनाव सह-प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं। बंगाल चुनाव में भी सक्रिय थे। दीपक प्रकाश वोट मैनेज करने की क्षमता भी रखते हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने निर्दलीय सरयू राय और अमित यादव का समर्थन हासिल कर लिया था। इसलिए दीपक प्रकाश की दावेदारी मजबूत है। हालांकि, अन्य दावेदारों में पूर्व सांसद रवींद्र राय, बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, प्रवीण सिंह, मनोज सिंह सहित कई नाम हैं।

पिछले दिनों यह खबर खूब चली कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, आशा लकड़ा और आईआरएस अधिकारी निशा उरांव में से किसी एक को भाजपा उम्मीदवार बना सकती है। लेकिन ऐसी कोई योजना भाजपा के पास न पहले थी और न अब है। अर्जुन मुंडा इस खबर का खंडन कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वह राज्यसभा के दावेदार नहीं हैं। आशा लकड़ा की भी दूर-दूर तक संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: बकरीद के दूसरे दिन भी पाकुड़ में कायम रहा अमन-चैन, कड़ी सुरक्षा में अदा हुई जुम्मे की नमाज

निशा उरांव का पार्टी के लिए कोई योगदान नहीं है। अभी वह अधिकारी हैं। भाजपा में न उनकी ऐसी कोई पहचान है और न ही ऐसा योगदान कि उन्हें राज्यसभा का टिकट दे दिया जाए। वह भी ऐसी स्थिति में, जब पार्टी अपने बूते किसी को राज्यसभा भेजने की स्थिति में नहीं है। निशा उरांव दौड़ में कहीं नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:  Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण

चुनाव जीतने के लिए चार अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ेगी। वोट मैनेज करने की क्षमता रखने और विधायकों से बेहतर संबंध वाले व्यक्ति को ही पार्टी उम्मीदवार बनाएगी। यदि नथवानी को भाजपा ने समर्थन नहीं दिया, या फिर वह चुनाव लड़ने झारखंड नहीं आए, तो दीपक प्रकाश भारी पड़ सकते हैं।

झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा का उम्मीदवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तय करेंगे। मेरी जानकारी के अनुसार, विधायक व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगी। यदि परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री के नजदीकी किसी नेता को मौका मिल सकता है।

कल्पना सोरेन की चर्चा भी हवा-हवाई है। अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि कल्पना दिल्ली शिफ्ट हो जाएं। राज्य की राजनीति में अभी उनकी जरूरत है और वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सरकार चलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। हर महत्वपूर्ण फैसले में उनकी भूमिका होती है।

कांग्रेस में भी दावेदारों की लंबी सूची है। पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो मजबूत दावेदार हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
Pakur News: मासिक लोक अदालत में 150 मामलों का निपटारा, 20.82 लाख रुपये का समझौता
धर्मस्थल विवाद: आरोप, आस्था, जांच और न्याय के बीच खड़े कठिन सवाल
राज्यसभा चुनाव: भाजपा से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी, झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं
Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन