Palamu News: 83 दिनों से हड़ताल पर मनरेगा कर्मी, प्रशासन से की वार्ता की अपील

दंडात्मक कार्रवाई के बजाय संवाद और समाधान की मांग

Palamu News: 83 दिनों से हड़ताल पर मनरेगा कर्मी, प्रशासन से की वार्ता की अपील
उपायुक्त एवं डीडीसी से अपनी मांगों को लेकर मिलते मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि।

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, पलामू जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और उप विकास आयुक्त से मुलाकात कर आंदोलनरत मनरेगा कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया।

पलामू: मंगलवार 2 जून को झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, पलामू जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक, पलामू एवं उप विकास आयुक्त-सह-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, पलामू से मुलाकात कर आंदोलनरत मनरेगा कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया तथा दंडात्मक कार्रवाई के बजाय संवाद एवं सम्मानजनक समाधान का रास्ता अपनाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को बताया कि मनरेगा कर्मी विगत 83 दिनों से ग्रेड पे आधारित मानदेय, स्थायी समायोजन तथा मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को समुचित मुआवजा एवं अनुकम्पा के आधार पर रोजगार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। यह आंदोलन किसी व्यक्ति अथवा पदाधिकारी के विरुद्ध नहीं, बल्कि अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए संचालित किया जा रहा है।

संघ ने उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को अवगत कराया कि सरकार एवं विभाग द्वारा लगातार चेतावनी, दमनात्मक आदेश एवं कार्रवाई की बात कही जा रही है, जबकि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद और वार्ता के माध्यम से किया जाना चाहिए। मनरेगा कर्मी भी समाधान चाहते हैं, टकराव नहीं।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्वीकार किया कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर रहने से पलामू जिला में मनरेगा योजनाओं का संचालन प्रभावित हुआ है। योजनाओं के क्रियान्वयन की गति धीमी हुई है, मानव दिवस सृजन में गिरावट आई है, विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हुए हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। संघ का स्पष्ट मत है कि मनरेगा कर्मियों की भूमिका योजना के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि राज्य सरकार को कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Palamu News: दमदमी गांव में माइंस के गहरे गड्ढे में डूबा युवक, तलाश जारी; ग्रामीणों में आक्रोश 

प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार एवं विभाग के समक्ष मनरेगा कर्मियों की वास्तविक स्थिति और पीड़ा को प्रमुखता से रखें तथा अब सकारात्मक पहल कर सम्मानजनक समाधान का मार्ग प्रशस्त करें।

यह भी पढ़ें: पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ

संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार, प्रशासन एवं आंदोलनरत मनरेगा कर्मियों के बीच सार्थक संवाद स्थापित होने पर शीघ्र ही समाधान का रास्ता निकलेगा और मनरेगा कर्मी पुनः पूरी निष्ठा के साथ ग्रामीण विकास एवं मजदूर हित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन 201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव
Pakur News: दुष्कर्म व मारपीट के मामलों में मुफस्सिल पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप का पहला हफ्ता पूरा; युवाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
Hazaribagh News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र प्रतिनिधि, आरक्षण और छात्रवृत्ति पर चर्चा
Hazaribagh News: भगहर रोड पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, सेल्हारा के चालक की मौके पर मौत