Palamu News: दिवंगत ग्राम रोजगार सेवक ललन प्रजापति के परिवार को मनरेगा कर्मियों ने दी ₹1.31 लाख की सहायता
पांडू प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवक ललन प्रजापति का मार्च में हुआ था निधन
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, पलामू जिला कमिटी के नेतृत्व में जिले भर के मनरेगा कर्मियों ने दिवंगत ग्राम रोजगार सेवक ललन प्रजापति के आश्रित परिवार को ₹1.31 लाख की सहयोग राशि प्रदान की।
पलामू: झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, पलामू जिला कमिटी के नेतृत्व में जिले भर के मनरेगा कर्मियों ने एकजुटता एवं मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिवंगत ग्राम रोजगार सेवक स्व० ललन प्रजापति के आश्रित परिवार को ₹1,31,000 (एक लाख इकतीस हजार रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की।
विदित हो कि पांडू प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवक स्व० ललन प्रजापति का दिनांक 28 मार्च 2026 को हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मौत हो गई थी।उनके निधन के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उनके परिवार में बीमार पत्नी, एक पुत्री एवं एक पुत्र हैं, जिनके समक्ष आजीविका, शिक्षा एवं भविष्य की गंभीर चुनौतियाँ सामने खड़ी हो गई हैं।
दिवंगत साथी के पैतृक आवास सीलदिली पहुंचकर संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री विकास पांडेय, संगठन मंत्री सचिन अख्तर हुसैन, जिला प्रवक्ता मनोज चौबे तथा पांडू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा राम सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं सैकड़ों मनरेगा कर्मियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा संघ की ओर से ₹1.31 लाख की सहयोग राशि उनके आश्रितों को सौंपी।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


