Giridih News: सावन की पहली सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव

15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरे धाम में दिखा आस्था का उत्साह

Giridih News: सावन की पहली सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव
सावन की पहली सोमवारी पर गिरिडीह के झारखंडधाम में बाबा झारखंडी नाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

गिरिडीह के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने शिवगंगा में स्नान कर चंद्रकूप से जल उठाया और बाबा झारखंडी नाथ का जलाभिषेक किया। 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

गिरिडीह:  सावन की पहली सोमवारी पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पौ फटते ही हजारों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में स्नान कर चंद्रकूप से जल उठाया और हर-हर महादेव के जयकारे के बीच बाबा झारखंडी नाथ का जलाभिषेक किया। पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालुओं और कांवरियों के पहुंचने से पूरा झारखंडधाम भक्तिमय हो उठा।

मुख्य मंदिर और पार्वती मंदिर के समीप श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर पूजा-अर्चना कराई गई। अपेक्षा से अधिक भीड़ उमड़ने के कारण बेतरतीब भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीडीओ अमल जी की अगुवाई में प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के रूप में मोर्चा संभाला। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा और परसन थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य मंदिर, पार्वती मंदिर, प्रवेश और निकासी द्वार पर व्यवस्था संभाली। जगह-जगह महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी।

Jharkhand Govt Ad
श्रद्धालुओं ने बाबा के जलाभिषेक के बाद नंदी मंदिर, पार्वती मंदिर, हनुमान मंदिर, संतोषी माता, राम मंदिर, वैष्णो देवी, सरस्वती, राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमान, बृहद हनुमान स्थल और दुर्गा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा सहित मंदिर प्रबंधन समिति के नरेश पंडा, विनोद पंडा, सुभाष पंडा, मनोज पंडा, दिलीप पांडेय, सुजीत पांडेय, रविंद्र पंडा, महेंद्र पंडा, निधि पंडा, मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पंसस राजेश वर्मा समेत अन्य लोग श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था में जुटे रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश
Dhanbad News: सीआईएसएफ ने कोयलांचल में चलाया विशेष अभियान, 143 कोयला वाहनों की सघन जांच
Dhanbad News: बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला जब्त
Dumka News: श्रावणी मेले में बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को परिजनों से मिला रही एआई तकनीक
Dumka News: एस.पी. कॉलेज में सीट कटौती के खिलाफ छात्र समन्वय समिति की अनिश्चितकालीन तालाबंदी
Dumka News: बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dumka News: स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर किया सर्वे, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत
Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात 
Pakur News: शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर राहुल मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल
Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज