Giridih News: मधुबन में एसडीओ की अध्यक्षता में अपशिष्ट प्रबंधन पर हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था विकसित करने का संकल्प
गिरिडीह के मधुबन गेस्ट हाउस में एसडीओ डुमरी की अध्यक्षता में जैन धर्मशालाओं व ट्रस्टों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के मानकों के अनुरूप ग्रे-वाटर, ठोस एवं गीले अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
गिरिडीह: पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी की अध्यक्षता में मधुबन गेस्ट हाउस में स्थानीय जैन धर्मशाला, ट्रस्ट एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से Grey Water Management तथा Solid Waste Management से संबंधित तैयारियों, वर्तमान व्यवस्था एवं संस्थाओं द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, धनबाद के क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा Grey Water के समुचित प्रबंधन तथा Solid एवं Wet Waste के पृथक्करण, संग्रहण एवं निस्तारण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरणीय मानकों एवं सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा...
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर समन्वित प्रयास पर जोर...
बैठक में प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरटांड़, अंचल अधिकारी, पीरटांड़, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, धनबाद के क्षेत्र पदाधिकारी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



