Koderma News: अहिवरण वंशज ने बांटे 300 फलदार पौधे, हरियाली संरक्षण का लिया संकल्प

नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की अपील की

Koderma News: अहिवरण वंशज ने बांटे 300 फलदार पौधे, हरियाली संरक्षण का लिया संकल्प

कोडरमा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अहिवरण वंशज मोदी बर्णवाल समाज की ओर से द रामेश्वर वैली स्कूल परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज की ओर से आम, अमरूद, चीकू, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 300 फलदार पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया।

कोडरमा: पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाने और समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अहिवरण वंशज मोदी बर्णवाल समाज, कोडरमा की ओर से द रामेश्वर वैली स्कूल परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से करीब 300 फलदार पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर का समाज की ओर से मुरली मोदी और सतीश बर्णवाल ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए वंशज के अध्यक्ष प्रवीण मोदी ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करता है। फलदार पौधों का वितरण और उनका संरक्षण पर्यावरण के लिए निश्चित रूप से लाभकारी होगा।

मुख्य अतिथि ने लोगों के बीच पौधों का वितरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रमेश हर्षधर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति, संस्था या समाज की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष बनकर फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Koderma News: पूरनानगर में चोरों का तांडव, एक ही रात दो बंद मकानों के ताले टूटे

समाज की ओर से आम, अमरूद, चीकू, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधों का वितरण करना नहीं, बल्कि लोगों को उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार लगाकर सुनीं आमजनों की समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पौधा दस पुत्र के समान’ तथा ‘पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। पेड़ मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ वातावरण का आधार हैं। प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अहिवरण वंशज के अध्यक्ष प्रवीण मोदी, सचिव चंदन बर्णवाल एवं परियोजना निदेशक एस.के. सुमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर फाउंडर अध्यक्ष मुरली मोदी, डॉ. बीएचपी बर्णवाल, सूरज देव मोदी, विकास बर्णवाल, पल्लव बर्णवाल, अनूप कुमार, विक्की मोदी, जागृति मंच की महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी बर्नवाल, कविता बर्नवाल सहित समाज के अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

समाज ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा और बेहतर पर्यावरण मिल सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम