Bokaro News: बीएसएल में 'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
लगभग 50 अधिकारियों ने लिया सक्रिय भाग
बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में जेम (GeM) पोर्टल के जरिए सेवा अनुबंधों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 50 अधिकारियों ने हाइब्रिड मोड में भाग लेकर बिड प्रबंधन और अनुबंध प्रशासन में पारदर्शिता व कार्यकुशलता बढ़ाने की बारीकियां सीखीं।
बोकारो: इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से सेवा अनुबंधों पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लगभग 50 अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अधिशासी निदेशक (संकार्य) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास), मुख्य महाप्रबंधक (सर्विसेज) एवं मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) सह एसीवीओ के साथ 'जेम' के विशेषज्ञ एवं कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऑनलाइन ज़ूम लिंक के माध्यम से भी संचालित किया गया, जिसमें कई अधिकारियों ने ऑनलाइन सहभागिता करते हुए जेम-आधारित सेवा अधिप्राप्ति की अपनी समझ को सुदृढ़ किया तथा सेवा अनुबंधों से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों एवं शंकाओं के समाधान का उपयोगी अवसर प्राप्त किया।
यह प्रशिक्षण पहल बोकारो इस्पात संयंत्र में सेवा अनुबंधों के प्रबंधन में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और वैधानिक अनुपालन को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी रही। अनुबंध प्रबंधन प्रक्रियाओं का यह डिजिटलीकरण और अधिकारियों का निरंतर क्षमता संवर्धन संयंत्र के प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम, सटीक और समयबद्ध बनाने के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से रेखांकित करता है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



