पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर को राज्य के पांच जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे में पाकुड़िया में 61.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रांची: झारखंड के पांच जिलों में 5 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम के इस बदलाव को देखते हुए संबंधित जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में 61.8 मिलीमीटर दर्ज की गई। बारिश और बादल छाए रहने के कारण कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस अवधि में राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 31.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम में ठंडक महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 28.8 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.5 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 29.4 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।-

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान