September 5 Weather
समाचार  रांची  झारखण्ड  राज्य 

पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर को राज्य के पांच जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे में पाकुड़िया में 61.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Read More...

Advertisement