Coal Scam Case: ईडी के समन पर नहीं पहुंचीं आरती सिंह, पूछताछ के लिए फिर मांगा 10 दिन का समय

Coal Scam Case: ईडी के समन पर नहीं पहुंचीं आरती सिंह, पूछताछ के लिए फिर मांगा 10 दिन का समय

चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए फिर 10 दिनों का समय मांगा है। ईडी ने कोयला घोटाला मामले में उनके सहित एलबी सिंह के परिवार के अन्य सदस्यों को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

रांची। चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ईडी कार्यालय में हाजिर होने के बदले फिर समय मांगा है। उन्होंने ईडी से 10 दिनों का समय मांगा है। उनके जरिये समय मांगे जाने का यह दूसरा मौका है।

कोयला घोटाले में दूसरे चक्र की छापेमारी के दौरान ईडी ने 160 करोड़ रुपये निवेश को फ्रीज कर दिया था। ईडी द्वारा फ्रीज किया गया निवेश एलबी सिंह से संबंधित है। फ्रीज किये गये निवेश सहित छापामारी में मिले अचल संपत्ति के दस्तावेज की जांच के बाद ईडी ने एलबी सिंह के पारिवारिक सदस्यो और रिश्तेदारों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया।

ईडी ने एलबी सिंह के भाई विश्व विजय सिंह, पत्नी आरती सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह को समन जारी किया था। लेकिन उनमें से पहले और दूसरे समन पर कोई पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुआ। एलबी सिंह के भाई और साले ने पहले एक-एक महीने का समय मांगा था। बाद में 20-20 दिन का समय मांगा। आरती सिंह ने पहले समन पर हाजिर होने के बदले 10 दिनों का समय मांगा। ईडी ने दूसरा समन जारी कर उन्हें 27 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया। लेकिन उन्होंने फिर समय मांगा है।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर युवती से मारपीट; मामला दर्ज
श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले में गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, CID की कार्रवाई
यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ कार को मारी टक्कर, चार की मौत
एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आज, सुबह 8 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद
07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार
अंगराबारी मेला से लौटते समय कई सड़क हादसे, करीब 40 घायल, 6 की हालत गंभीर
रांची में अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं, 50 से अधिक जगहों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी
CISF के तीन अकाउंटेंट तीन दिन की CBI रिमांड पर, 48 हजार रुपये घूस लेते हुए हुए थे गिरफ्तार
पेपर लीक मामलों की CBI से निष्पक्ष जांच की मांग, देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में दुमका में रैली