रास्ता के अभाव में कीचड़-पानी से होकर स्कूल जा रहे जैलमारी गांव के बच्चे

ग्रामीणों ने की सुरक्षित मार्ग की मांग

रास्ता के अभाव में कीचड़-पानी से होकर स्कूल जा रहे जैलमारी गांव के बच्चे
बरहरवा के जैलमारी गांव में कीचड़ और पानी से होकर स्कूल जाते बच्चे, सुरक्षित रास्ते की मांग तेज।

साहेबगंज: बरहरवा प्रखंड की बटाइल पंचायत अंतर्गत जैलमारी गांव में विद्यालय जाने वाले बच्चों की पढ़ाई बारिश में मुश्किल हो गई है। गांव से विद्यालय तक कोई पक्का या नियमित रास्ता नहीं होने के कारण बच्चों को रोजाना कीचड़ और पानी से होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द बच्चों के लिए उचित एवं सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है।
 स्थानीय लोगों के अनुसार, सामान्य दिनों में भी रास्ते की हालत खराब रहती है, लेकिन बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। कच्चे रास्ते पर पानी भर जाने और कीचड़ के कारण छोटे-छोटे बच्चे गिरते-पड़ते स्कूल पहुंचते हैं। कई बार बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सबसे जरूरी है। अगर समय पर रास्ता नहीं बना तो आने वाले समय में ड्रॉपआउट की संख्या बढ़ सकती है। गांव वालों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सादर निवेदन किया है कि जैलमारी गांव स्थित विद्यालय तक जल्द से जल्द पक्का एवं सुरक्षित पहुंच मार्ग बनाया जाए, ताकि बच्चे बिना किसी परेशानी के स्कूल आ-जा सकें।

वहीं, अभिभावकों ने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन अगर बुनियादी सुविधा यानी रास्ता ही नहीं होगा तो उन योजनाओं का लाभ बच्चों तक नहीं पहुंच पाएगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के हित में अविलंब पहल करेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी
Sahibganj News: राजमहल में 'कैच द रेन 2026' अभियान के तहत छात्रों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई
Deoghar News: कांवरिया पथ पर चौधरी सेवा संघ व शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क सेवा शिविर
Deoghar News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो,एम्बुलेंस सेवा शुरू
सदर अस्पताल साहिबगंज के रक्त कोष में 18 यूनिट रक्त उपलब्ध, जारी हुई नई सूची
Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत
गिरिडीह प्रशासन की संवेदनशील पहल, घर पहुंचकर BLO ने पूरा कराया गणना प्रपत्र
साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित
Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज