रांची में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थरबाजी में पत्रकार घायल

मीडियाकर्मी को पत्थर लगने से चोट

रांची में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थरबाजी में पत्रकार घायल
रांची के हरमू बाईपास में भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल।

रांची के हरमू बाईपास इलाके में नीट पेपर लीक और जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस के भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी, अंडे, टमाटर और पानी की बोतलें फेंकी गईं। इस दौरान एक पत्रकार पत्थर लगने से घायल हो गया।

संवाददाता,सुमन कुमारी 

रांची: रांची के हरमू बाईपास इलाके में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब नीट पेपर लीक और जेपीएससी में कथित धांधली के विरोध में कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों के बीच अंडे, टमाटर, पानी की बोतलें और पत्थर फेंके जाने लगे। सड़क पर बिखरे टमाटर, टूटी बोतलें और पत्थर घटनास्थल पर हुए बवाल की तस्वीर बयां कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना में एक मीडियाकर्मी भी पत्थर लगने से घायल हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़े जाने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने नीट पेपर लीक और जेपीएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव का आह्वान किया था। घटना के बाद हरमू बाईपास क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद