57 वर्षीय ऊषा देवी पर जानलेवा हमला: आरोपी रामानंद के खिलाफ केस दर्ज
भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज
शिमला के कुमारसैन स्थित रवेग गांव में 57 वर्षीय ऊषा देवी के साथ मारपीट और आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही रामानंद पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस दौरान महिला के सोने के गहने (बाली और तिल्ली) भी गायब हो गए हैं। कुमारसैन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिमला: कुमारसैन क्षेत्र के रवेग गांव में एक महिला के साथ मारपीट और आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गांव के भीतर हुए विवाद के बाद सामने आई। रवेग गांव की रहने वाली 57 वर्षीय ऊषा देवी, पत्नी दयानंद राज्टा ने थाना कुमारसैन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसी गांव के रामानंद पुत्र बेली राम ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत में कहा गया है कि मारपीट के दौरान उनके सोने के आभूषण बाली और तिल्ली गायब हो गए। महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
