जेआईआईटी एकेडमी में दक्षता जांच परीक्षा आयोजित, 75 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

छह माह व बारह माह के कोर्स पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों की क्षमता परखने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया।

जेआईआईटी एकेडमी में दक्षता जांच परीक्षा आयोजित, 75 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

जेआईआईटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में छह और बारह माह के कोर्स पूरे कर चुके 75 विद्यार्थियों की दक्षता जांच परीक्षा आयोजित की गई। संस्थान ने कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुन: प्रशिक्षण देने की घोषणा की।

खूंटी : तोरपा रोड स्थित खूंटी टोली में संचालित जेआईआईटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में रविवार को छह माह और बारह माह के कोर्स पूरे कर चुके विद्यार्थियों के लिए दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेंटर संचालक बिरेन्द्र नाग ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों की वास्तविक क्षमता को परखने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

निदेशिका बुलबुल आईच ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उन विद्यार्थियों की पहचान करना है जिन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन की आवश्यकता है। ऐसे विद्यार्थियों को पुनः निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि डिप्लोमा कोर्स के बाद संस्थान अत्यंत न्यूनतम शुल्क पर एडवांस डिप्लोमा, डीटीपी, प्रोग्रामिंग, कार्यालय सहयोगी प्रशिक्षण, इंटरनेट, हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग, फोटोशॉप, टैली सहित कई कोर्स उपलब्ध कराता है। आगे का कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को फीस में विशेष छूट देने की भी घोषणा की गई।

संस्थान की ओर से अनाथ, असहाय, आर्थिक रूप से कमजोर तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को हमेशा की तरह निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर शिक्षिका मोनी रानी, रोजलिन, अभिनव कुमार, पूर्वी रानी और गणेश स्वांसी उपस्थित थे।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप
नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?
हिमंता बनाम हेमंत, बदले की भावना या विस्तार की राजनीति
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
🌍 आज का AQI
-- AQI
PM2.5: --
Loading...
🌫️