पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हिल चौक में दी श्रद्धांजलि
हिल चौक में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे
By: Mohit Sinha
On
पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने खूंटी के हिल चौक में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शनिवार को हिल चौक में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संतोष जायसवाल, विनोद भगत, शशांक शेखर राय सहित अनेक पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
Edited By: Mohit Sinha
Tags: Jharkhand Politics BJP Workers Former MLA tribal society Khunti News Freedom Struggle Koche Munda youth inspiration tribute meeting Jharkhand Culture social reformer political leaders community unity Jharkhand Event Khunti update Birsa Munda legacy Birsa Munda birth anniversary Hill Chowk tribute tribal hero Birsa Munda statue Ulgulan movement public gathering inspirational leader Santosh Jaiswal Vinod Bhagat Shashank Shekhar Rai homage ceremony Birsa ideals Khunti program rural participation
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News
🌍 आज का AQI
-- AQI
PM2.5: --
Loading...
🌫️
