खूंटी के कर्रा प्रखंड में उल्लास कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत साक्षरता अभियान तेज

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सर्वेयर और वोलेंटियरों को दिया गया प्रशिक्षण

खूंटी के कर्रा प्रखंड में उल्लास कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत साक्षरता अभियान तेज

खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वेयर व वोलेंटियरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, लक्ष्य शत-प्रतिशत साक्षरता।

खूंटी : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शत-प्रतिशत साक्षरता अभियान के तहत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (उल्लास) कर्रा प्रखंड में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कर्रा प्रखंड के सभी विद्यालयों को जन चेतना केन्द्र बनाया गया है। प्रत्येक स्कूल में आईसीटी लैब संचालित करने वाले दो विद्यालयों को मॉडल जन चेतना केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उल्लास कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी महिला-पुरुषों को साक्षर बनाना है। इसके लिए प्रत्येक 10 निरक्षरों पर एक स्वयंसेवी वोलेंटियर का चयन किया गया है। इसी क्रम में 20 जनवरी मंगलवार को बहुउद्देशीय भवन, कर्रा में सर्वेयर एवं वोलेंटियरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अनुग्रह देमता एवं अनमोल विल्सन संगा द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मनमोहन साहू ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति निरक्षर नहीं रहेगा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से सभी को पढ़ना-लिखना और संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अनुग्रह देमता ने कहा कि अब अंगूठा लगाने वाले हाथों में कलम होगी।

बैठक में उपस्थित सर्वेयरों एवं वोलेंटियरों को निर्देश दिया गया कि शिशु पंजी के सर्वेक्षण में चिह्नित निरक्षरों की उल्लास पोर्टल पर इंट्री सुनिश्चित करें और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाने की व्यवस्था करें। साथ ही, परीक्षा में शामिल होकर उत्तीर्ण हुए नव साक्षरों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में सर्वेयर शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी एवं वोलेंटियरों की सक्रिय भागीदारी रही।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी