Khunti news: कांग्रेस ने निकाला बाबा साहेब डॉ अंबेडकर सम्मान मार्च

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दे इस्तीफा: केशव महतो कमलेश

Khunti news: कांग्रेस ने निकाला बाबा साहेब डॉ अंबेडकर सम्मान मार्च
कांग्रेस ने निकाला बाबा साहेब डॉ अंबेडकर सम्मान मार्च (तस्वीर)

कांग्रेस किसी भी हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करती है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के अपमान के विरोध में पूरे देश में बाबा साहेब डॉ अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला जा रहा है।

खूंटी: जिला कांग्रेस कमेटी के जरिये शुक्रवार को तोरपा में बाबा साहेब डॉ अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा और तोरपा प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया। सम्मान मार्च में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश के सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने हिल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। रैली एनएचपीसी गेट से शुरू होकर मेन रोड होते हुए कोटेंगसेरा स्थित पेट्रोल पंप के जाकर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जरिये संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किये जाने के विरोध में मार्च निकाला गया है।

कांग्रेस किसी भी हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करती है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के अपमान के विरोध में पूरे देश में बाबा साहेब डॉ अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन से 26 जनवरी तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार का मार्च निकाला जा रहा है।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और झारखंड के सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमानित करना भाजपा की फितरत है।

यह भी पढ़ें चास के कई वार्डों में महापौर प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क तेज

उन्होंने कहा कि इस देश की अस्मिता और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के जरिये यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सम्मान मार्च में कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन खान, कांग्रेस के प्रभारी अमरेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, अदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विल्सन टोपनो सहित अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें ब्लॉक रोड में जेएमएम समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील