Palamu News: छठ पर्व पर घाटों की सफाई, नगर अध्यक्ष भी उतरे मैदान में
जलस्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन हमारी प्राथमिकता: नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता
छतरपुर: चैती छठ महापर्व के अवसर पर छतरपुर नगर में आस्था और स्वच्छता का सराहनीय दृश्य देखने को मिला। नगर पंचायत छतरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उर्फ ‘चुनमुन’ ने मंदेया नदी स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और स्वयं सफाई कार्य में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदेया नदी सहित सभी पारंपरिक जलस्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन जरूरी है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे इस दिशा में प्रशासन का सहयोग करें।
अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर अपने शहर, नदी और पर्व की गरिमा को बनाए रखें।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
