Dhanbad News: एंटी क्राइम अभियान तेज, 1306 वाहनों की हुई जांच

एसएसपी के निर्देश पर सघन चेकिंग, संदिग्धों की हुई पहचान

Dhanbad News: एंटी क्राइम अभियान तेज, 1306 वाहनों की हुई जांच

धनबाद में एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान चलाया गया, जिसमें प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 1306 वाहनों की जांच हुई, दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।

धनबाद: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सोमवार को  वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए शाम से लेकर रात तक जांच अभियान संचालित किया।

अभियान के तहत कुल 1306 वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा समेत अन्य आवश्यक कागजातों का सत्यापन किया। जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे या संदिग्ध पाए गए, उनके खिलाफ चालान काटते हुए सख्त चेतावनी भी दी गई।

इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर उनकी पहचान सुनिश्चित की। एसएसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जांच में सहयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज
Sahebganj News: सदर अस्पताल ने हटिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
“कलमकार कुंभ” में सजा साहित्य का महाकुंभ, कई पुस्तकों का भव्य विमोचन
Deoghar News: 18 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें